‘अब तक अखिलेश की सरकार में मेरी हत्या हो जाती, सीएम योगी की वजह से हूं जिंदा’-विधायक पूजा पाल

Lucknow: चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के साम्राज्य का सफाया किया है. फ़िल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद के मर्डर को लेकर पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव की सरकार होती या वे मुख्यमंत्री होते, तो अब तक उनकी हत्या हो चुकी होती.

धुरंधर 2 ने सपा और अतीक के संबंधों को किया उजागर

उन्होंने कहा कि अगर वे आज हैं तो इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. विधायक पूजा पाल ने कहा कि इस फ़िल्म धुरंधर 2 ने समाजवादी पार्टी और अतीक अहमद के संबंधों को उजागर किया है. आरोप लगाया कि अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था. उन्होंने कहा कि अतीक केवल उनका ही गुनहगार नहीं था, बल्कि उसने उनके पति राजू पाल की हत्या की थी.

हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह

उन्होंने कहा कि अतीक ने न केवल उनकी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह की. अतीक लोगों की हत्याएँ कर और नशे के कारोबार के ज़रिए युवाओं व समाज को नुकसान पहुँचा रहा था. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने नकली नोटों का व्यापार किया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया. पार्टी को उसकी गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन उसके खिलाफ कारर्वाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई.

समाजवादी पार्टी का बड़ा फाइनेंसर था अतीक

उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक अहमद, समाजवादी पार्टी का एक बड़ा फाइनेंसर था, जिसकी मौत से अखिलेश यादव असंतुष्ट थे. इसी कारण रामगोपाल यादव ने कथित तौर पर कहा कि सत्ता में आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा. पूजा पाल ने कहा कि शब्द भले ही राम गोपाल यादव के हों, लेकिन विचार अखिलेश यादव के हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पूरा सिस्टम ही हत्यारों अपराधियों को बचाने का काम करता है. उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव अतीक की कब्र पर फ़ातिहा पढ़ने भी पहुँच जाते हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अतीक के गैंग के खिलाफ कारर्वाई का स्वागत किया, तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया.

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव का बयान वायरल

उन्होंने कहा कि अगर अतीक की हत्या के बाद भी वे जीवित हैं, तो इसका एकमात्र कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद के मर्डर को लेकर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव का एक कथित बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हम लोग वक्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसने अतीक को मारा है वह बचेगा नहीं.

इसे भी पढ़ें. ‘निष्पक्ष पत्रकारिता को नुकसान उठाना पड़ता है’, SATCAB Symposium 2026 कार्यक्रम में बोले CMD उपेंद्र राय

Latest News

IPL पर बांग्लादेश सरकार का बड़ा यू-टर्न, देश में प्रसारण पर लगाया गया बैन हटाया

Bangladesh lifts IPL broadcast ban: बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर लगाया गया बैन हटा...

More Articles Like This

Exit mobile version