PM मोदी के नेतृत्व में विकास के नए मानदंड स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश संकल्पित: CM मोहन यादव

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि उनकी सरकार मध्य प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कराने के लिए संकल्पित है. उन्‍होंने यह बात पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेने के बाद कही. सीएम ने कहा, वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं. उन्‍होंने इस बैठक को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया.

पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों की सुनी प्रस्तुति

सीएम यादव ने कहा, बैठक सकारात्मक माहौल में आयोजित की गई, जहां सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों (मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों) को विजन और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय मिला. मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों की प्रस्तुति सुनी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझावों से हमारा मार्गदर्शन किया.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी को दी बधाई 

उन्‍होंने कहा कि हमने नीति आयोग को लिखित रूप में अपने भविष्य के रोडमैप भी सौंप दिए हैं. सीएम ने आगे कहा, बैठक में 2047 के लिए विकसित भारत के लिए विकसित राज्य पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित होकर, मध्य प्रदेश सरकार राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सीएम ने कहा कि इस अवसर पर बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्यों ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी को बधाई दी.

पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलकर कर रहे हैं काम 

इसी बीच, सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी राज्य टीम इंडिया की भावना से मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विकास और लोक कल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और नित नए मानदंड स्थापित कर रहा है.
Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version