दिव्य,भव्य, अलौकिक महाकुंभ का शानदार आगाज़, PM मोदी-सीएम योगी ने दी प्रथम स्नान की शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले ‘महाकुंभ 2025’ की शुरुआत हो चुकी है. संगम नगरी प्रयागराज में अलौकिक महाकुंभ की भव्यता देखते ही बन रही है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों, महात्माओं, कल्पवासियों, और श्रद्धालुओं को महाकुंभ के प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं दीं हैं.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है.”

सीएम योगी ने दी प्रथम स्नान की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है. माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें. महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं. सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व.”

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

आज पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का पहला स्नान हैं. सुबह 8 बजे तक लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे. संगम नगरी प्रयागराज में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Z Morh Tunnel: जेड मोड़ टनल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए इसकी खासियत और फायदे

Latest News

पोलैंड में तख्तापलट की कोशिश? मुख्य न्यायाधीश को PM ने पद से हटाया, बीच रास्ते से लौटा राष्ट्रपति का विमान

Poland Judicial Crisis: पोलैंड में शुक्रवार को सरकार और राष्ट्रवादी दक्षिणपंथी गुट के बीच नया तनाव देखने को मिला. देश...

More Articles Like This

Exit mobile version