भिवंडी के पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Maharashtra Fire : महाराष्ट्र के भिवंडी में सिलेंडर फटने से एक लूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें आग बुझाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और एक अग्निशमन कर्मी घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के पास खोनी गांव के सिद्धार्थ नगर इलाके में आज तड़के हुई.

बता दें कि सिद्धार्थ नगर स्थित लूम फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया. इस दौरान आग की चपेट में आकर पूरी लूम फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, जबकि आसपास स्थित तीन अन्य लूम फैक्ट्रियां भी जल गईं. इसके साथ ही फैक्ट्री में रखे लूम, मशीनरी और कपड़े का बड़ा स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो गया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस आग में किसी की जान नहीं गई, लेकिन इसके चलते भारी नुकसान बताया जा रहा है.

आग के कारण मची अफरा-तफरी

ऐसे में आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखा एक बड़ा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि इस सिलेंडर ब्लास्ट में अग्निशमन कर्मी कांतिलाल गूजर घायल हो गए. फिलहाल उन्‍हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. साथ ही सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

प्रशासन ने दिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा के संकेत

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे उन्होंने अचानक लपटें उठती देखीं. मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्थानीय निवासी के अनुसार खिड़की खोलते ही आग दिखाई दी, आग देखते ही सभी लोग नीचे की ओर भागे. शुरुआत में मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची और करीब 20 से 25 मिनट बाद एंबुलेंस आई. उन्‍होंने ये भी बताया कि सवा पांच बजे के आसपास पहला ब्लास्ट हुआ, जबकि करीब छह बजे दो और तेज धमाके सुनाई दिए. ऐसे में उनका कहना है कि उस वक्त बड़ा हादसा भी हो सकता था. फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा के संकेत दिए हैं.

इसे भी पढ़ें :- भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेमिसाल रहा यह साल, इन 6 कारकों ने विकास को दी रफ्तार

Latest News

PAK, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बनाया नया संगठन, ‘बद्र समझौते’ पर दस्तखत कर भारत को दी चुनौती

New Delhi: पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने दोहा में ‘बद्र मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग...

More Articles Like This

Exit mobile version