‘श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई दान की थी’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में पीएम मोदी से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की व्यापक जांच कराने की अपील की है.

खड़गे और राहुल गांधी ने लिखा पत्र

अपने संयुक्त पत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने लिखा, “आप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हजारों करोड़ रुपए की कथित चोरी से भली-भांति परिचित हैं. लाखों श्रद्धालु, जिन्होंने श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ अपनी मेहनत की कमाई दान की, इस चोरी से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.”

आपकी चुप्पी स्वीकार्य नहीं है Ram Mandir Donation Theft

उन्होंने लिखा, “आपने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों की नियुक्ति पूरी तरह से आपकी सरकार ने की है. यह बात जगजाहिर है कि ट्रस्ट के सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और उनसे जुड़े संगठनों से संबद्ध हैं. इसके पूर्व महासचिव (चंपत राय) भी आपके करीबी सहयोगी थे.” कांग्रेस नेताओं ने आगे लिखा कि ऐसे अपराध के मामले में आपकी चुप्पी स्वीकार्य नहीं है; जवाबदेही तय करना और नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है.

ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक किए जाने चाहिए

नेताओं ने आगे लिखा, “हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप तुरंत ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच का आदेश दें, जिसमें नकद, सोना और चांदी सहित सभी चढ़ावे का प्रबंधन भी शामिल हो. जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक किए जाने चाहिए ताकि हर श्रद्धालु को पता चल सके कि उनके चढ़ावे का किस तरह इस्तेमाल किया गया है.” उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके पद या प्रभाव की परवाह किए बिना उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. पत्र में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और ट्रस्ट की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करेगी कि इस मामले में कितनी पारदर्शिता और तत्परता से कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें- महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती आज, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, घर के वातावरण को भी बनाए बेहतर

Snake plant: आजकल लोग अपने घरों और आफिसो को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर...

More Articles Like This

Exit mobile version