FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. यह 1982 के बाद विश्व कप के किसी मैच में सबसे अधिक 10 गोल होने का रिकॉर्ड भी बन गया. तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा. कुल 10 गोल वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस बुरी तरह से पटकनी दी.
शुरुआत से ही आक्रामक तेवर
इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. तीसरे ही मिनट में कप्तानी कर रहे डेक्लान राइस ने लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई. 18वें मिनट में राइस के कॉर्नर पर एजरी कोन्सा ने हेडर के जरिए स्कोर 2-0 कर दिया. इसके बाद बुकायो साका ने 37वें और 43वें मिनट में दो गोल दागे और इंग्लैंड ने हाफटाइम तक 4-0 की चौंकाने वाली बढ़त बना ली.
फ्रांस 4-6 इंग्लैंड: गोल स्कोरर्स
फ्रांस मिनट मिनट इंग्लैंड
किलियन एम्बाप्पे 48′ 3′ डेक्लान राइस
ब्रैडली बारकोला 54′ 18′ एजरी कोन्सा
किलियन एम्बाप्पे 66′ 37′ बुकायो साका
उस्मान डेम्बेले 90+6′ 45+1′ बुकायो साका
— — 87′ (पेनल्टी) बुकायो साका
— — 90+8′ जूड बेलिंगहम
एक साथ चार बदलाव
हाफटाइम के बाद फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशॉ ने एक साथ चार बदलाव किए. उस्मान डेम्बेले और ब्रैडली बारकोला के आने से फ्रांस के हमले में नई जान आ गई. 48वें मिनट में किलियन एमबाप्पे ने गोल कर फ्रांस की वापसी की शुरुआत की. इसके 10 मिनट बाद बारकोला ने गोल दागकर अंतर 4-2 कर दिया. 67वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल किया और स्कोर 4-3 हो गया.
गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर
इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में अपने करियर का 22वां गोल दागकर लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. साथ ही वह इस टूर्नामेंट में 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर पहुंच गए. फ्रांस की वापसी के बीच इंग्लैंड को 87वें मिनट में पेनल्टी मिली. बुकायो साका ने बिना गलती किए गोल दागा और अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए इंग्लैंड को 5-3 की बढ़त दिलाई.
इंग्लैंड की 6-4 की ऐतिहासिक जीत
हालांकि, स्टॉपेज टाइम में उस्मान डेम्बेले ने गोल कर स्कोर 5-4 कर दिया और मुकाबले में फिर रोमांच भर दिया. लेकिन इंजुरी टाइम के आठवें मिनट (90+8वें) में बतौर विकल्प मैदान पर उतरे जूड बेलिंगहम ने गोल कर इंग्लैंड की 6-4 की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप जीतने के बाद टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.
डेशॉ का आखिरी मैच
मैच के बाद इंग्लैंड के कोच टुकेल ने फ्रांस के कोच डेशॉ को गले लगाया. यह फ्रांस के कोच के तौर पर डेशॉ का आखिरी मैच था. यह मुकाबला फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का टीम के साथ आखिरी मैच भी था.
इसे भी पढ़ें. ‘श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई दान की थी’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा…