Manipur Violence: आज भी दो टुकड़ों में बंटा है प्रदेश, Rahul Gandhi ने पीएम मोदी से की मणिपुर आने की अपील

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Violence: मणिपुर के हालात को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद मणिपुर आकर शांति की अपील करनी चाहिए. उन्‍होंने कहा, मैं मणिपुर पिछले साल भी आया था, अब फिर आया हूं. लेकिन, अफसोस कि यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, मणिपुर में हालात जस के तस हैं.

आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है. मणिपुर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्‍हें ये कहते देखे जा रहे हैं कि वो मणिपुर हिंसा शुरू होने के बाद तीन बार आ चुके हैं, मगर स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. आखिर मणिपुर की सुध कब ली जाएगी.

पीएम मोदी से मणिपुर जाने की अपील

राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर में आज भी तमाम घर जल रहे हैं. यहां की हजारों मासूम जिन्दगियां खतरे में हैं और हजारों परिवार रिलीफ कैंप में रहने को लाचार हैं. इसी के साथ उन्‍होंने पीएम मोदी से मणिपुर आने की अपील भी की है. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी को यहां आकर खुद प्रदेशवासियों की तकलीफें सुननी चाहिए, हालात को देखना चाहिए और शांति की अपील करनी चाहिए.

यह भी पढ़े: Faridkot: तेज हवा और बारिश के बीच कार पर गिरा पेड़, लड़की की मौत, चार घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version