‘भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता’, ‘मन की बात’ के 129 वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड का आज प्रसारण हो रहा है. बता दें कि यह इस साल की आखिरी एपिसोड है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी देश की वर्ष 2025 की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा कर रहे हैं.

अपने संबोधन के शुरूआत में पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं. इसके साथ ही कई उपलब्धियां जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया. उन्‍होंने ये भी कहा कि 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिससे हर भारतीय को गर्व महसूस दिया. देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी.

‘ऑपरेशन सिंदूर‘ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक

इसके साथ ही उन्‍होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया और कहा कि ‘इस साल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया. उन्‍होंने कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं. इसके साथ ही यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए.”

पीएम मोदी ने खेलों का भी किया उल्लेख

इतना ही नही बल्कि पीएम मोदी ने खेलों का उल्लेख भी किया. उन्‍होंने कहा कि ‘पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती तो महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया. ऐसे में हमारे देश की बेटियों ने भी विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. साथ ही एशिया कप टी-20 में भी तिरंगा शान से लहराया.’

‘विकसित भारत‘ की सबसे बड़ी शक्ति

बता दें कि इसके प‍हले पीएम मोदी ने 30 नवंबर को मन की बात के 128 वें एपिसोड का प्रसारण करते किया. इस  अंतरिक्ष निर्माण से लेकर कृषि तक विभिन्न क्षेत्रों में हाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के युवाओं की लगन ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति है.

इसे भी पढ़ें :- भूख से बेहाल अफगानिस्तान, करोड़ों लोगों पर मंडरा रहा संकट, जानें वजह

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version