Mirzapur Accident: बाइक से टकराई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली, चार लोगों की मौत

Mirzapur Accident: मिर्जापुर से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के पास लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर ईंट लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली बाइक से टकरा गई. इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी को पीएचसी पटेहरा ले गई, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है. मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version