महाराष्ट्र में `मराठी’ पर फिर बवाल, MNS कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को बीच सड़क पर पीटा

Maharashtra: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर दुकानदार पर हमला बोल कर मामले को बढ़ा दिया है. वहीं इस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने दुकानदार को इसलिए पीटा था, क्योंकि उसने मराठी बोलने वाले लोगों और राज ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

MNS कार्यकर्ता कुश राजपूत है इस घटना का मुख्य आरोपी

MNS  कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ तो हंगामा मच गया. जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की है, ठाणे के दुर्गामाता मंदिर चौक के पास कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा है. कल्याण ईस्ट में दुर्गामाता मंदिर चौक के पास साउथ इंडियन खाने का होटल है. दुकानदार की कार्यकर्ताओं ने पिटाई की. उसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया. जानकारी के मुताबिक, इस घटना का मुख्य आरोपी MNS कार्यकर्ता कुश राजपूत है.

मराठी नहीं बोलने पर एक दुकानदार को थप्पड़ों से मारा था

MNS  कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दुकानदार ने राज ठाकरे और मराठी भाषी लोगों के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया. इसलिए उन्होंने उस पर हमला किया. उससे माफी भी मंगवाई और भविष्य में फिर कभी ऐसा न बोलने का वादा लिया. मीर भयंदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है, हमने इस घटना का वीडियो देखा है. मामले पर कार्रवाई की जा रही है. हमने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है. इससे पहले MNS के कार्यकर्ताओं ने मराठी नहीं बोलने पर एक दुकानदार को थप्पड़ों से मारा था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मचा था.

Latest News

भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदातः मां-पत्नी, बेटी-बेटा का कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!

Bhopal Crime: भोपाल से दिल में डर पैदा करने वाली खबर सामने आई है. यहां छोला थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This

Exit mobile version