Bhopal News: पूर्व सीएम ने अपने नए आवास को नाम दिया ‘Mama Ka Ghar’, लोगों से की यह भावुक अपील

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhopal News: भले ही शिवराज सिंह चौहान एमपी के सीएम नहीं बन पाए, लेकिन, लोगों के प्रति उनका प्रेम और लगाव अभी भी कम नहीं हुआ है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का लोगों से काफी जुड़ाव है. एमपी की जनता उनको प्‍यार से ‘मामा’ कह कर बुलाती हैं. पूर्व सीएम ने इसको लेकर आवास को आम जनता के लिए खोल दिया है और उसे मामा का घर’ नाम दिया.

लोगों से की भावुक अपील
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- आपको जब भी मेरी याद आये या मेरी जरूरत हो, नि:संकोच घर पधारिये आखिर यह आपके मामा और भैया का घर जो है.

नए पते पर शिफ्ट हुए शिवराज
बता दें, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अब अपना पुराना आवास खाली कर दिया है और अब वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. अपना मुख्यमंत्री आवास खाली किए उन्‍हे लगभग एक सप्ताह हो गया है.

शिवराज सिंह ने खाली किया सीएम आवास
जब शिवराज सिंह चौहान ने अपना बंग्ला खाली किया था, तब भी उन्होंने लोगों के लिए ऐसा ही संदेश दिया था. उन्होंने उस समय भावुक अपील करते हुए कहा था कि मेरा पता जरूर बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे.

ये भी पढ़े: Murder In Love Affair: प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, भाई ने मारी गोली, मौत

Latest News

13 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि और मास शिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और दिनभर का संपूर्ण पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version