MP News: लाडली बहनो से मिले CM शिवराज, साथ खाया खाना, दिया बड़ा बयान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिलने से बीजेपी काफी उत्साहित है. अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है. हर कोई यह जानने के बेताब दिख रहा है कि सीएम कौन बनेगा. इस बीच मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेहरू नगर के नया बसेरा में लाडली बहनो से मिलने पहुंचे. सीएम ने उनके साथ खाना खाया. इस दौरान उनके साथ दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताने के बाद फिर एक बड़ा बयान दिया.

सीएम शिवराज ने कहा
सीएम शिवराज ने कहा कि वह दिल्ली नहीं कल (बुधवार) को छिंदवाड़ा जाएंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा की तैयारी शुरू करना है. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों विधानसभा सीटें हार गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा एक संकल्प है 29 की 29 सीटें मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते और श्रीमान नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री जी, जो हमारे नेता हैं, उनके गले में 29 कमल की माला डालकर संपूर्ण बहुमत यहां पर भारतीय जनता पार्टी को मिले और वह फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने. मालूम हो कि प्रदेश में अभी 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा और छिंदवाड़ा की एक मात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है. जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं.

कांग्रेस हार के बाद उठाती हैं सवाल
ईवीएम पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कांग्रेस कैसे जीत गई. उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस सवाल उठाती हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version