New Dress Policy: दमोह हिजाब कांड के बाद एक्शन में शिवराज सरकार, MP के स्कूलों में होगी ड्रेस पॉलिसी

MP School New Dress Policy: एमपी के दमोह में गंगा जमना स्कूल में हिजाब का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस मामले में एक्शन के बाद शिवराज सरकार पूरे प्रदेश में नई ड्रेस पॉलिसी को लाने का प्लान बना रही है. इसको लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेश के स्कूलों में नई ड्रेस पॉलिसी के लिए नोटशीट लिखी है. जानकारी के मुताबिक इस नोट में उन्होंने नए ड्रेस कोड और नई शिक्षा नीति को लेकर विभाग को निर्देश दिया है.

अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे स्कूल
आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को नोटशीट लिखी है. इसमें नई शिक्षा नीति के मुताबिक सख्त और नई ड्रेस पॉलिसी बनाने को कहा गया है. इसमें कहा गया है कि स्कूलों में छात्रों की ड्रेस नई शिक्षा नीति के अकॉर्डिंग लागू होगा. इसके लिए जरूरी नियम बनाए जाएं. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए की, इसका सख्ती से पालन हो. ऐसा इसलिए क्योंकि स्कूल अपनी मनमनी न कर सकें.

जानिए क्या है दमोह हिजाब मामला ?
आपको बता दें कि एमपी के दमोह में गंगा जमना स्कूल कुछ समय पहले विवाद में आया था. पहले इसमें बच्चों के धर्मांतरण की बात प्रकाश में आई. जब मामले की जांच की गई, तो शिक्षकों के भी धर्मांतरण के साथ ही कई खुलासे हुए. दरअसल, यहां हिंदू लड़कियों को ‘हिजाब’ पहनाने ही नहीं, इस्लामी तालीम देने के बात भी सामने आई. जब इस मामले ने तूल पकड़ा, तो सीएम ने एक्शन लिया और स्कूल की मान्यता रद्द करने का निर्देश दिया और शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version