MP News: पन्ना में चमकी आदिवासी की किस्मत, मिला एक करोड़ का हीरा, अब…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्यप्रदेश से एक आदिवासी की किस्मत चमकने की खबर आ रही है. यहां पन्ना जिले की रत्नगर्भा की धरती से एक गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है. बताया गया है कि इस आदिवासी को कृष्ण कल्याणपुर (पटी) की उथली हीरा खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है. हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने अपने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है. इस हीरे को आने वाली नीलामी में रखा जाएगा.

200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा खदान खोदने के लिए बनवाया था पट्टा
मिली जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के अहिरगंवा गांव निवासी चुनवादा गौंड ने मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कृष्ण कल्याणपुर के पटी क्षेत्र में हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा बनवाया था. उसे 8×8 मीटर की जगह उत्खनन के लिए मिली थी. पट्टा जारी करवाने के बाद गरीब आदिवासी चुनवादा ने दिन-रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर खदान में हीरा तलाशना शुरू किया. दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद उसे करीब 1 करोड़ का बेशकीमती 19.22 कैरेट का हीरा मिला.

बेटे ने कार्यालय में जमा कराया हीरा
आदिवासी चुनवादा गौड़ की तबियत खराब होने की वजह से उनके बेटे राजू गौंड ने उस हीरे को बुधवार को हीरा कार्यालय में जमा करवाया है. अब हीरे को अगली हीरा नीलामी में रखा जाएगा. नीलामी के बाद 12 फीसदी टैक्स और एक प्रतिशत टीडीएस काटकर बाकी की रकम हीरा धारक के खाते में भेजा जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version