kokilaben Ambani की अचानक बिगड़ी तबियत, HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kokilaben Ambani: देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोकिलाबेन की तबीयत खराब होने के बाद अंबानी परिवार में चिंता की लहर दौड़ पड़ी है.

kokilaben Ambani अस्पताल में भर्ती

हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद चिकित्सा टीम ने कोकिलाबेन अंबानी की स्थिति का आकलन किया. फिलहाल उन्हें आवश्यक जांचों के साथ निगरानी में रखा गया है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कुछ अस्थायी शारीरिक असंतुलन और हल्की कमजोरी पाई गई है, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

मुंबई वापस लौटा अंबानी परिवार

अस्पताल के बाहर अंबानी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति देखी गई. अनिल अंबानी और टीना अंबानी को कलिना हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपनी मां की हालत की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे. इसके अलावा मुकेश अंबानी अपनी कार में हॉस्पिटल के बाहर नजर आए. अंबानी परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पूरे अंबानी परिवार ने मुंबई वापस आकर अपनी मां की देखभाल सुनिश्चित की.

परिवार के सदस्यों ने नहीं दिया कोई बयान

कोकिलाबेन अंबानी की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए परिवार ने चिकित्सकीय सलाह के अनुसार कदम उठाए हैं. हॉस्पिटल की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही. फिलहाल परिवार के सदस्यों की ओर से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है. अंबानी परिवार की प्राथमिकता फिलहाल कोकिलाबेन के स्वास्थ्य को सामान्य स्थिति में लाना है.

पूरी तरह से एकजुट है परिवार

अपनी मां के लिए पूरा परिवार एकजुट है. फिलहाल अस्पताल ने कोकिलाबेन की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. अंबानी परिवार के करीबी लोग और उनके शुभचिंतक कोकिलाबेन अंबानी जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version