मुंबई में ‘मौत’ का लाइव कॉन्‍सर्ट, Drug Overdose ने ली 2 छात्रों की जान, 1 की हालत गंभीर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Concert Tragedy: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर अधिक ड्रग्स लेने के बाद दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

छात्रा आईसीयू में भर्ती Mumbai Concert Tragedy

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हुई है. वहीं, 25 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है.

नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए बच्चे

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने गोरेगांव इलाके में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे. इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग कंज्यूम किया था. हालांकि, यह संभावित फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद साफ होगा. सोमवार देर रात 12 बजे के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी के चलते नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई.

कॉन्सर्ट में शामिल स्टूडेंट का बयान दर्ज किया गया

वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही कॉन्सर्ट में शामिल स्टूडेंट का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने पुलिस को ड्रग से जुड़ी हुई जानकारियां दी हैं. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस प्रकरण में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो कॉलेज छात्र भी शामिल हैं. इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल (31) , नेस्को इवेंट ऑर्गेनाइजर एंड मैनेजमेंट के सनी विनोद जैन और इंटरनल सिक्योरिटी के बालाकृष्णन बलराम को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.

जांच में ड्रग्स के ओवरडोज का शक है

वनराई पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ड्रग्स के ओवरडोज का शक है. हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया गया है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने देशवासियों को दी बैसाखी की शुभकामनाएं, किसानों और खालसा पंथ की स्थापना को को किया याद

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This