Mumbai Bomb Threat: एक-दो दिन में शहर में होगा बड़ा बम ब्लास्ट, मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा ईमेल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Bomb Threat: भारत की मायानगरी मुबंई को फिर से दहलाने की धमकी दी गई है. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें एक अज्ञात शख्स ने दावा किया है कि एक-दो दिन में शहर में बड़ा धमाका होगा. इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है.

मेल भेजने वाले शख्स की तलाश जारी

धमकी भरे ईमेल में ये भी लिखा है कि ये बम धमाका कब और कहां होगा, इसके बारे में पता लगाने का कोई समय नहीं है. इसलिए अगर राज्य या देश में कहीं भी ऐसा संभव हो तो इसे नजरअंदाज न करें. मुंबई पुलिस को इस मेल के बारे में जानकारी दे दी गई है. फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है.

हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

मुंबई की (Mumbai Bomb Threat) साइबर टीम आईपी एड्रेस के जरिए ईमेल भेजने वाले के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है. बता दें कि इससे पहले भी मुंबई को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, हालांकि सभी मामले फर्जी निकले. लेकिन पुलिस किसी भी धमकी को नजरअंदाज करने की गलती नहीं कर सकती. जब तक धमकी भेजने वाले का पता नहीं चल जाता, पुलिस अलर्ट रहती है.

इससे पहले भी मिली मुंबई को उड़ाने की धमकी

इस साल अप्रैल में मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले शख्स ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा बताया था. आरोपी ने कहा था कि मुंबई को बम से उड़ा दिया जाएगा. हालांकि, ये धमकी फर्जी थी. पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया था.

वहीं, मई की शुरुआत में भी मुंबई पुलिस को एक कॉल आया था, जिसमें आरोपी कॉलर ने कहा था कि धेरी ईस्ट के एक फ्लैट में एक बैग में बम रखा है. इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो कॉल फर्जी था. वहीं, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला. ऐसे में पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की.

ये भी पढ़ें- IAF ने कैसे पाकिस्तानी एयरबेसों को किया तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ भारी नुकसान का खुलासा

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This