वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा ने दिखाया दमखम, जीता गोल्ड मेडल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Neeraj Chopra: भारत के शानदार जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल, नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर छह खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में टॉप पोजीशन हासिल की.

नीरज चोपड़ा ने हासिल की टॉप पोजीशन

इस टूर्नामेंट में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर था. हालांकि उनका यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए.

तीसरे स्थान पर रहे डंकन रॉबर्टसन

इस दौरान सिर्फ दे खिलाडियों ने ही 80 मी‍टर कर दूरी पार की, जो  नीरज चोपड़ा और डौव स्मिट है. दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे. बता दें कि नीरज चोपड़ा अपने नए कोच चेक गणराज्य के जान जेलेजनी की निगरानी में पोटचेफस्ट्रूम में प्रैक्टिस कर रहे हैं. दरअसल, जेलेजनी 3 बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं.

दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय प्‍लेयर

बता दें कि 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट टूर्नामेंट्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने 2020 टोक्यो (स्वर्ण) और 2024 पेरिस खेलों (रजत) में लगातार ओलंपिक पदक जीते. चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था. वह पिछले लंबे समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने का प्रयास कर रहे हैं. इसके साथ ही वो इकलौते ऐसे जैवलिन भारतीय प्लेयर हैं, जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं.

इसे भी पढें:-2026 तक देश से नक्सलवाद का हो जाएगा खात्मा, CRPF निभाएगी अहम भूमिका, नीमच में बोले अमित शाह

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version