NEET Paper Leak Case: ‘जिनको जो जांच करनी है कर ले…’, तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक मामले पर तोड़ी चुप्पी, बोले- जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई करें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET Paper Leak Case: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने इस पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को अभी तक अरेस्‍ट भी किया है, जिनसे पूछताछ लगातार जारी है. वहीं, एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम पर उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आरोप लगाया था. विजय सिन्हा ने कहा था, तेजस्वी यादव के पीएस के कहने पर सरकारी गेस्ट हाउस बुक किया गया था. सिन्हा के बयान के बाद ही बिहार में सियासी भूचाल आ गया. वहीं, अब इस मामले पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि सरकार को कोई शंका है, तो मेरे आप्त सचिव को बुला करके पूछताछ कर ले. जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई करें.

“मैं मुख्यमंत्री को बोल देता हूं जो भी दोषी हैं उनको…”

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि इन लोगों से नहीं हो रहा है, तो मैं मुख्यमंत्री को बोल देता हूं जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करें. उन्‍होंने आगे कहा, जो इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है, वह बेनिफिशियरी हो सकता है, लेकिन मास्टरमाइंड अमित आनंद है. मास्टरमाइंड नितेश कुमार है. हम लोगों ने फोटो भी साझा कर दी है. वहीं उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बयान पर तेजस्‍वी यादव ने कहा कि उन्हें कोई ज्ञान नहीं है और आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी तो उनको कुछ ब्रीफ करते नहीं हैं. उन्होंने कहा, शिक्षक भर्ती के जो आरोपी थे वह बिना जेल गए बाहर रहकर बेल भी ले ली. हमे सब जानकारी है.

पूरे मामले को किया जा रहा डायवर्ट

उन्होंने कहा कि पूरे मामले को डायवर्ट किया जा रहा है. हमसे जोड़ा जा रहा है, हम तो स्पष्ट तौर पर बोलते हैं कि जिनको जो जांच करनी है कर ले. तेजस्वी यादव ने कहा, जब से प्रधानमंत्री बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं, तब से बिहार में पुल गिर रहा है और कुछ ना कुछ हो रहा है. दूसरी ओर हर मामले में प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.

यह भी पढ़े: UP: नीट व यूजीसी नेट की परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय हिरासत में

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version