देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद से 120 आकांक्षी जिलों और 500 सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े प्रखंडों में चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र खोलने का निर्णय लिया है. इस पहल के माध्यम से हम एक करोड़ युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे.

सड़क दुर्घटनाओं की के मामले में भारत शीर्ष पर

राजधानी में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता आमिर खान से बातचीत के दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा पर कहा कि दुर्भाग्य से यह सच है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या के मामले में भारत विश्व में शीर्ष पर है. देश में आज प्रति वर्ष पांच लाख से अधिक दुर्घटनाएं और उससे संबंधित 1.8 लाख लोगों की मौत होती है. गडकरी ने कहा कि लगभग 66 प्रतिशत लोग 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के हैं.

दुर्घटनाओं से भारत को जीडीपी का 3% का नुकसान

इन दुर्घटनाओं के कारण भारत को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का तीन प्रतिशत का नुकसान होता है. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं के पांच मुख्य कारणों का जिक्र किया. कहा कि पहला कारण सड़क डिजाइन और इंजीनियरिंग हैं. हमने कुछ खराब जगहों की पहचान की है और उन्हें ठीक करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. दुर्घटनाओं का दूसरा कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन है. हमने ऐसी 350 जगहों की पहचान की है और लगभग 280 जगहों में सुधार किया गया है.

दुर्घटनाओं का एक अन्य कारण वाहन इंजीनियरिंग

गडकरी ने बताया कि दुर्घटनाओं का एक अन्य कारण वाहन इंजीनियरिंग है. हमारा वाहन उद्योग 23 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के साथ विश्व में तीसरे स्थान पर है. अमेरिका 79 लाख करोड़ रुपये और चीन 49 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के साथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं. हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में अपने वाहन उद्योग को विश्व में शीर्ष पर पहुंचाना है.

तीसरा कारण कानून का पालन न होना

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं का तीसरा कारण कानून का पालन न होना है. चौथा कारण मानवीय व्यवहार है. गडकरी ने कहा कि देश में कानून का भय और सम्मान नहीं है. बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने मात्र से लगभग 50,000 लोगों की जान बचाई जा सकती है. सीट बेल्ट लगाने मात्र से लगभग 30,000 लोग अपनी जान बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में कमी आई है.

मुझसे भी हो जाती हैं कभी-कभार गलतियां

आमिर खान ने कहा कि मैं सड़क सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता हूं. एक इंसान होने के नाते मुझसे भी कभी-कभार गलतियां हो जाती हैं. लेकिन कुल मिलाकर मैं सड़क सुरक्षा को लेकर बहुत सख्त हूं. मुझे उम्मीद है कि पूरा देश सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेगा.

इसे भी पढ़ें. ईरान युद्ध के बीच चीन जाएंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस ने किया तारीखों का ऐलान

Latest News

रोज 10,000 कदम चलना जरूरी है या नहीं? जानिए कितनी वॉक है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद

चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक माना जाता है. लेकिन रोज कितनी वॉक करनी चाहिए? जानिए 4,000, 7,000 और 10,000 स्टेप्स को लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version