NPB: दिल्ली पहुंचे धर्मपुरम आदिनम के संत, नए संसद भवन के उद्घाटन में होंगे शामिल, PM को देंगे विशेष उपहार

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बवाल मचा हुआ है। एक तरफ जहां कुछ विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है, वहीं कुछ ने शामिल होने के लिए हामी भरी है। इस बीच, 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए थिरुवदुथुराई आदिनम चेन्नई हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। शनिवार की दोपहर वह दिल्ली पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि इस उद्घाटन समारोह में धर्मपुरम आदिनम के संत पीएम मोदी को एक खास उपहार देंगे। इस उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए आदिनम दिल्ली पहुंच गए हैं। दरअसल, धर्मपुरम आदिनम के संत ही उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पवित्र राजदंड सेंगोल सौंपेंगे।

मालूम हो कि सेंगोल का अर्थ ‘संपदा से संपन्न और ऐतिहासिक’ होता है। इसे तमिलनाडु के एक प्रमुख धार्मिक मठ के मुख्य आदिनम यानि पुरोहितों का आशीर्वाद मिला हुआ है। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सेंगोल का काफी महत्व है। सेंगोल ब्रिटिश सरकार से भारतीयों के हाथों में ली गई सत्ता की शक्ति को दर्शाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के दौरान यह सौंपा गया था।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version