‘एक छोटी सी गलती राज्य को पीछे धकेल सकती है’, असम के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में बोले PM मोदी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ नामक जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार जाने और उन्हें चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत का गुरुमंत्र दिया. बातचीत में पीएम मोदी ने बीते एक दशक में असम में तेज विकास होने की बात भी कही.

राज्य में विकास के लिए शांति पहली शर्त

असम में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सबसे पहली शर्त शांति है. उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय तक अस्थिता से जूझा है, लेकिन पिछले दशक में चीजें बदल गई हैं. प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें पहली बार वोट करने जा रहे मतदाताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल को याद दिलाने की जरूरत है और एक छोटी सी गलती राज्य को पीछे धकेल सकती है. पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा-एनडीए की सरकार की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की. उन्होंने कहा ‘असम में भाजपा का तगड़ा जनाधार है, लेकिन मैं आपके भी इस पर विचार जानना चाहता हूं.’

‘असम ने देखा है अस्थिरता का लंबा दौर’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने वह दौर देखा है जब असम हिंसा की आग में जल रहा था. असम में लंबे समय तक अस्थिरता रही, लेकिन पिछले दशक में स्थितियां बदली हैं. आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राज्य में नया आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान शांति समझौतों को नजरअंदाज किया गया और युवाओं को भटकने के लिए छोड़ दिया गया.

‘कांग्रेस ने बोडो समुदाय के साथ विश्वासघात किया’

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस शासन में उग्रवादी और छात्र संगठनों के साथ कोई भी समझौता सफल नहीं हुआ. कांग्रेस ने बोडो समुदाय के साथ विश्वासघात किया.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने शांति स्थापित करने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए काम किया है तथा शांति समझौतों को जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू किया जा रहा है.

मैं असम भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं…

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सभी लोग असम में भाजपा-एनडीए सरकार की ‘हैट्रिक’ सुनिश्चित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘मैं असम भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं. मैं भी आप की तरह एक कार्यकर्ता हूं. मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, मैं उसे निभाता हूं. आज बूथ स्तर पर आपसे संवाद का अवसर मिला है. मुझे पता है कि आप सभी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं.’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य में प्रसारित हो रहे एआई-जनित वीडियो से लोगों को सतर्क करने को भी कहा. 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे. भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2016 से राज्य में सत्ता में है.

Latest News

Digital Payment New Rules: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP से नहीं होगा पेमेंट; RBI ने लागू की डबल सुरक्षा

1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट के नियम बदलने जा रहे हैं. RBI ने 2FA अनिवार्य किया है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट और सुरक्षित होंगे.

More Articles Like This