गहराते ईंधन संकट में क्यूबा को मिली राहत, रूसी तेल टैंकर को अमेरिका ने जाने की दी इजाजत

Must Read

America Allows Russian Oil Tanker : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की वजह से दुनिया भर में तेल संकट गहरा गया है. बता दें कि तेल संकट के बीच यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड एक रूसी टैंकर को क्यूबा की ओर आगे बढ़ने की इजाजत दी है. बताया जा रहा है कि रूसी टैंकर में कच्चा तेल भरा है. अमेरिका के इस कदम से क्यूबा में गहराते ईंधन संकट में कुछ राहत मिल सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के दौरान उसने इस मामले से परिचित एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला दिया है. कहा जा रहा है कि टैंकर रविवार शाम तक क्यूबा के समुद्री क्षेत्र से कुछ ही मील की दूरी पर था और इसमें अनुमानित 730,000 बैरल कच्चा तेल लदा है. बता दें ‍कि वर्तमान में क्यूबा ईंधन के भारी संकट से जूझ रहा है.

क्यूबा को ईंधन की आपूर्ति करने वाले देशों को चेतावनी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब अमेरिका की ओर क्यूबा पर लगातार दबाव बनाने के प्रयास किए गए हैं. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जनवरी से क्यूबा को तेल की आपूर्ति को सीमित कर दिया था. साथ ही अमेरिका ने क्यूबा को ईंधन की आपूर्ति करने वाले देशों को चेतावनी भी दी थी और एक टैंकर को क्यूबा के समुद्री क्षेत्र से खदेड़ा भी था.

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिकी अधिकारी ने रूसी टैंकर को रोकने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया था. ऐसे में आदेश ना मिलने की वजह से टैंकर को आगे बढ़ने की इजाजत दी गई है. फिलहाल इसके पीछे का कारण अभी तक पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है और न्यूयॉर्क मीडिया का कहना है कि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है. अभी संशय की स्थिति बनी हुई है.

अमेरिका के फैसले से क्‍यूबा को मिली राहत

बता दें कि रूसी तेल टैंकर के आने से क्यूबा को थोड़े समय के लिए आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल क्यूबा को व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण भारी दबाव का सामना कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 19 मार्च को अमेरिका ने 30 दिनों का एक नया ‘सामान्य लाइसेंस’ जारी किया था. इस लाइसेंस के तहत रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री की अनुमति दी गई थी. बताया जा रहा है कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में हैं.

इसे भी पढ़ें :- युद्ध नहीं अब महायुद्ध की तैयारी, ईरान में घुसकर 400 किलो यूरेनियम छीनने का प्लान बना रहे ट्रंप

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This