क्या डायबिटीज पेसेंट पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Must Read

Sugarcane Juice : आजकल की लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है और इसमें खाने-पीने को लेकर बहुत सी सावधानियां रखनी पड़ती हैं. वैसे तो गर्मियां चल रही हैं और ऐसे में ठंडे-ठंडे गन्ने का जूस पर किसका दिल नहीं आता. बता दें कि यह दिमाग और पेट को राहत देने के साथ हाइड्रेट रखने का काम भी करता है. हालांकि, शुगर के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे इसे पी सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं क्‍या कहते हैं एक्सपर्ट्स.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ डायबिटीज पेशेंट के लिए गन्ने के रस का सेवन करना संभव हो सकता है, लेकिन उन्हें नियंत्रित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. क्‍योंकि शुगर के मरीजों के लिए अच्छा यह है कि वह गन्ने के रस की जगह गन्ना खा सकते हैं, बता दें कि इसमें ज्यादा फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता.

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि गन्ने के रस में 70-75% पानी, 13-15% सुक्रोज और 10-15% फाइबर होता है. इसके अलावा भारत में पीलिया, रक्तस्राव, पेशाब में जलन और टॉयलेट संबंधी बीमारी के इलाज में गन्ने का रस बेहद कारगर है. वैसे तो गन्ने का जूस प्राकृतिक होता है, जो शरीर में जल्दी घुलता है और ब्लड में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है.

जानकारी के मुताबिक, चाहे डाइबीटीज पेशेंट हो या आम आदमी सबको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी खाली पेट गन्ने का जूस बिल्कुल न पिएं और साथ ही ये भी ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा मात्रा में गन्ने का जूस ना लें, इससे शरीर में सुगर लेवल तेजी से बढ़ता है. बता दें कि शुगर के मरीजों के लिए गन्ने के जूस के अलावा कुछ हेल्दी ऑप्शनस भी हैं जैसे नारियल पानी, बिना चीनी के नींबू पानी, छाछ और ग्रीन टी.

इसे भी पढ़ें :- गहराते ईंधन संकट में क्यूबा को मिली राहत, रूसी तेल टैंकर को अमेरिका ने जाने की दी इजाजत

Latest News

एनएसई के आईपीओ की तैयारी तेज, शेयरधारकों से 27 अप्रैल तक मांगी प्रतिक्रिया

एनएसई ने अपने IPO को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है और शेयरधारकों से EOI मांगा है. OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचने का मौका मिलेगा.

More Articles Like This