Akhilesh Yadav Daughter: सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के बारे में कुछ अभद्र बातें लिखी गईं, जिसके बाद सपा के कई नेता इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं, अब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही उन्होंने अदिति यादव के साथ सहानुभूति जताई है.
ओपी राजभर ने जताई सहानुभूती
कभी सपा के साथ रहे ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ अदिति यादव मेरी भी बेटी है. लेकिन @yadavakhilesh जी को क्या कहूं? पूरी तरह से ट्विटर, एसी और पीसी के नेता हैं. कोई गंभीरता नहीं. अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अजीम है. लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों के लिए भी अपने गिरेबान में झांकने का है. सपाई हमेशा हैसियत और सामाजिक पदानुक्रम में अपने से नीचे के लोगों को गालियां देते और दिलवाते रहते हैं.’
अदिति यादव मेरी भी बेटी है। लेकिन @yadavakhilesh जी को क्या कहूं? पूरी तरह से ट्विटर, एसी और पीसी के नेता हैं। कोई गंभीरता नहीं। अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अज़ीम है।
लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 12, 2026
अखिलेश यादव पर साधा निशाना Akhilesh Yadav Daughter
ओमप्रकाश राजभर ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘किसी की जाति का, किसी के रंग का, किसी की श्रद्धा का, किसी के कपड़ों का, किसी के पेशे का मजाक उड़ाते रहते हैं. मैं स्वयं अखिलेश के गुंडों का भुक्तभोगी हूं. सोशल मीडिया पर अखिलेश- मेरे और मेरे परिजनों के बारे में क्या-क्या लिखवाते रहते हैं- पूरा बहुजन समाज रोज देख रहा है. बेटी अदिति यादव के खिलाफ जो घटिया हरकत हुई है- गारंटी से कह सकता हूं कि उसमें भी कोई सपाई ही निकलेगा. इस तरह का घटिया प्रशिक्षण कोई लाल या हरी टोपी पहनने वाले मास्टर साहब की कक्षा में ही मिलता है. महिलाओं के लिए अखिलेश यादव, चचा शिवपाल और आजम खान साहब के बयान उठाकर देख लीजिए.’
आपत्तिजनक टिप्पणी से हम शर्मिंदा हैं
उन्होंने आगे लिखा, ‘वैसे बेटी अदिति के मामले में किसी विनोद कुमार यादव का भी नाम सामने आ रहा है. अदिति बेटी आप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हम शर्मिंदा हैं. बिटिया आप से कैसे कहूं कि एक हाथ चांदी का चम्मच और दूसरे हाथ में बल्लम लेकर पैदा हुए लोगों ने राजनीति को किस गर्त में पहुंचा दिया, जो शर्मनाक है.’

