आतंकियों के लिए काल बनी भारतीय सेना, चौथे दिन भी ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में जारी मुठभेड़ चौथे दिन भी थमी नहीं है. यह मुठभेड़ घाटी में हाल के वर्षों में सबसे लंबे समय तक चलने वाले आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक बन गया है. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने अब तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है, लेकिन इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते ऑपरेशन अभी भी जारी है.

एक हफ्ते में तीसरी मुठभेड़

यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह की तीसरी बड़ी सैन्य कार्रवाई है. इससे पहले 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए थे. वहीं 31 जुलाई को पुंछ में LOC के पास दो आतंकी घुसपैठ की कोशिश के दौरान ढेर किए गए थे.

इससे साफ है कि आतंकी संगठन फिर से सक्रिय होने की कोशिश में हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से उनकी साजिशें विफल हो रही हैं.

कई बार घुसपैठ करने की कोशिश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया. सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था. इस ऑपरेशन के बाद आतंकियों ने कई बार घुसपैठ की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें:-नहीं रहे झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन, सर गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version