Operation Sindoor: भारतीय सेना ने Pakistan को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले CM मोहन यादव- ‘प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वही होता है’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एमपी के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को बधाई देते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वही होता है. मुख्यमंत्री मो‍हन यादव ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब

सीएम यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, पूरा देश गौरवान्वित है, पूरा देश आनंद में है. ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ाने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है. उन्‍होंने आगे कहा, वह दृश्य अपने सामने दिखाई दे रहा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से देखेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे. यह परिणाम सबने देखा है, मेरी अपनी ओर से प्रधानमंत्री मोदी को आतंकियों के खात्मे के इस जबरदस्त प्रहार की बधाई. हमारे रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, सरकार और पूरे भारतवासियों जिन्होंने पहलगाम पर एकजुटता दिखाई, वह सबके लिए गौरव का विषय है.

प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं हम सब- मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के हर कदम के साथ है. हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो परचम फहराया है, यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है. ऑपरेशन में किसी को व्यक्तिगत हानि न होते हुए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह घटना 56 इंच के सीने के सामर्थ्य को दर्शाती है. इससे पहले सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था, नभस्पर्शं दीप्तम्। भारतीय सेना के वीर जवानों को सैल्यूट…
Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This