OROP के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने कहा- ‘यह हमारे दिग्गजों और भूतपूर्व सैन्यकर्मियों…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
मोदी सरकार ने आज से 10 साल पहले एक बड़ी पहल करते हुए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की थी. इस योजना ने भारतीय सशस्त्र बलों के पेंशनधारकों के लिए दशकों से चली आ रही एक बड़ी मांग को पूरा किया. OROP लागू होने के बाद समान रैंक और सेवा अवधि वाले सैनिकों को एक समान पेंशन मिलने लगी, जिससे लाखों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का जीवन बेहतर हुआ.
पीएम मोदी ने क्या कहा? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के सैनिकों के लिए लाई गई वन रैंक वन पेंशन (OROP) योजना के 10 साल पूरा होने पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, इस दिन वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया. यह हमारे दिग्गजों और भूतपूर्व सैन्यकर्मियों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि थी. जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इसे लागू करने का निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग को संबोधित करने और हमारे नायकों के प्रति हमारे राष्ट्र की कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यह योजना बीजेपी सरकार के प्रमुख मुद्दों में से एक रही. इसका उद्देश्य समान रैंक और सेवा अवधि वाले सेवानिवृत्त सैनिकों को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख की परवाह किए बिना समान पेंशन प्रदान करना था. इस योजना से लाखों परिवारों और पेंशनभोगियों को लाभ मिला है, जिससे सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version