Panchayat Election 2026 : यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरो पर, आज से शुरू होगा परिसीमन

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां जोरो सोरो से चल रही है. ऐसे में अब शनिवार से परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. इस दौरान जितनी भी ग्राम पंचायते हैं उनका दोबारा पुनर्गठन और परिसीमन होगा. बता दें कि परिसीमन का मतलब किसी भौगोलिक क्षेत्र में चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से निर्धारित करना होता है.

पुनर्गठन और परिसीमन प्रक्रिया

  • दरअसल, 28 से 30 जून के बीच जनसंख्या निर्धारण की प्रक्रिया होगी.
  • इसके बाद 12 से 14 जुलाई के बीच अंतिम सूची जारी की जाएगी.
  • इस परिसीमन प्रक्रिया के तहत 2,300 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रभावित होंगी.
  • इस दौरान एक तरफ जहां कई ग्राम पंचायतें नगर क्षेत्र में शामिल की जाएंगी, तो वहीं दूसरी ओर कुछ को परिसीमन के कारण हटा दिया जाएगा.

शासन ने 8 जुलाई तक प्रस्‍ताव भेजने के दिए निर्देश

आपको बता दें कि शासन ने 8 जुलाई तक पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा किया जा सके और पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों में कोई रुकावट न आए. इस परिसीमन से ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद चुनावी क्षेत्र के आकार में बदलाव आएगा, जिससे आगामी चुनावों में बदलाव का प्रभाव देखने को मिलेगा.

इसे भी पढें:-दिल्‍ली-एनसीआर में धीरे धीरे सक्रिय हो रहा मानसून, पूरे सप्‍ताह आसमान में छाए रहेंगे बादल, तापमान में भी आएगी गिरावट  

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version