J&K: स्कूल जाने के लिए निकले तीन छात्र लापता, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

J&K: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकले तीन छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गए हैं. मामला सरानू गांव का है. परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनकी तलाश चल रही है. जानकारी के मुताबिक लापता किशोरों की पहचान शादाब अहमद पुत्र राशिद महमूद, इसरार अहमद पुत्र तलिब हुसैन और मेहताब अहमद पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 7, सरानू, राजौरी के रूप में हुई है.

तीनों बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे

शादाब के पिता राशिद महमूद ने बताया कि तीनों बच्चे सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. ये सभी बच्चे सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल डांगरी में पढ़ते हैं लेकिन स्कूल पहुंचे ही नहीं. दोपहर 3-4 बजे तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.

परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की दर्ज कराई शिकायत

परिवारों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर बच्चों की तलाश की लेकिन सभी ने साफ कहा कि बच्चे उनके पास नहीं हैं. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. राशिद महमूद ने बताया किए तीनों किशोर आपस में पड़ोसी हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं.

पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच

घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द बच्चों का पता लगाया जा सके. इधर, पुलिस का कनिा है कि बच्चों की तलाश की जा रही है हालांकि पुलिस ने बच्चों के मामले में किसी भी तरह की आंतकी गतिविधियों से इनकार किया है

इसे भी पढ़ें. Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल 2025: 5 स्मार्टफोन डील्स जो आपको नहीं करनी चाहिए मिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This