होली पर रेलवे की बड़ी तैयारी: रांची मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ाए जा रहे स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi Travel Relief: होली के त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रांची रेल मंडल ने अहम कदम उठाया है. त्योहार के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिसके कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन जाती है.

इसी को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके और यात्रा सुविधाजनक बन सके.

इन ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस और 18611 रांची–वाराणसी एक्सप्रेस में 28 फरवरी को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया. इसके अलावा इन ट्रेनों में 2 मार्च और 6 मार्च 2026 को भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे.

इसी तरह ट्रेन संख्या 18619 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में भी 28 फरवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया है. वहीं हटिया से चलने वाली 18622 हटिया–पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में 1 मार्च और 2 मार्च को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे.

इसके अलावा 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस में 28 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जा रहा है.

यात्रियों को होगा सीधा फायदा

रेल प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने से वेटिंग लिस्ट कम होने की उम्मीद है. इससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और भीड़ के दबाव में भी कमी आएगी.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी आरक्षण स्थिति अवश्य जांच लें और समय से स्टेशन पहुंचें. इससे अंतिम समय की परेशानी और भीड़भाड़ से बचा जा सकता है. होली के मद्देनजर रेलवे की यह पहल उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जो त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं.

यह भी पढ़े: Commercial LPG Price Hike: होली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है कीमत?

Latest News

GST Collection February 2026: 1.83 लाख करोड़ पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, सालाना 8.1% की बढ़ोतरी

भारत में फरवरी 2026 का जीएसटी कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल से 8.1% अधिक है. महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक सबसे आगे रहे.

More Articles Like This