नहीं रहे ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से पहचान बनाने वाले पंकज धीर, कैंसर ने ली जान!

Mumbai: B.R. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे. बुधवार सुबह 11.30 बजे पंकज का निधन हो गया. महाभारत में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने इसकी पुष्टि की. कैंसर की वजह से 68 वर्षीय पंकज की जान चली गई. फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. उनका अंतिम संस्कार शाम 4.30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा.

गहरे सदमे में है इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस

इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है. महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने बताया कि हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे. व्यक्तिगत रूप से मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है. वह बेहद अच्छे इंसान थे. मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए. वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे. फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता.

कैंसर की वजह से हुआ है पंकज धीर का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसर की वजह से पंकज धीर का निधन हुआ है. कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया. वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे. एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने उस दिलचस्प किस्से को याद किया था, जब उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए सिलेक्ट किया गया था. उस समय लेखकों और पैनल के सदस्यों रही मासूम रजा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा ने एकमत से कहा था कि वह अर्जुन के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं.

चेहरा मूंछों के साथ ही दिखता है संतुलित

उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था. लेकिन तभी चोपड़ा साहब ने कहा कि अर्जुन के रूप में उन्हें बृहन्नला (अर्जुन का नपुंसक अवतार) की भूमिका भी निभानी होगी, जिसके लिए मूंछें हटानी जरूरी हैं. पंकज धीर ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका चेहरा मूंछों के साथ ही संतुलित दिखता है और बिना मूंछ  के उनका लुक बदल जाएगा. B.R. चोपड़ा ने नाराज होकर उनसे कहा, क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं? और इसी के साथ उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया.

इसे भी पढ़ें. बिहार चुनाव: JDU ने जारी की पहली लिस्ट, 57 उम्मीदवारों के नाम, जानें कौन कहा से मैदान में

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version