LPG के संकट के बीच प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल स्थिर

New Delhi: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर संकट गहरा होता जा रहा है. LPG सिलेंडर के संकट के बीच अब पेट्रोल की कीमतों पर भी झटका लगा है. देश की बड़ी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं. 20 मार्च 2026 से ‘स्पीड/पावर’ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹113.77 प्रति लीटर कर दिया गया है.

IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ाई

इसके अलावा IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ा दी है. अब कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. ऐसे में BPCL का स्पीड पेट्रोल, HPCL का पावर और IOCL का XP95 जैसे प्रीमियम वैरिएंट महंगे हो गए हैं. Hindustan Petroleum Corporation (HPCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में करीब 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी की है. हालांकि, आम पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल के कारण है, जो मिडिल ईस्ट के तनाव से प्रभावित हो रही हैं. इससे प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, लेकिन आम पेट्रोल पर अभी राहत बनी हुई है. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, सामान्य पेट्रोल में कोई कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है आम कंस्यूमर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं है.

कुछ Premium पेट्रोल की कीमत में थोड़ा इजाफा

सिर्फ कुछ Premium पेट्रोल की कीमत में थोड़ा इजाफा हुआ है जो कि बहुत कम है. शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, Premium पेट्रोल कुल बिक्री का 2 से 4 प्रतिशत बिकता है. हाल ही में इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और 17 मार्च को यह 146 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी. खास बात यह है कि इसका दाम ब्रेंट और WTI दोनों से ज्यादा हो गया है.

कीमतों में लगभग 106% की तेज बढ़ोतरी

इस बास्केट में करीब 78% हिस्सा ब्रेंट क्रूड का है. युद्ध शुरू होने के बाद इसकी कीमतों में लगभग 106% की तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. 20 मार्च को ब्रेंट की कीमत 108 रुपये प्रति बैरल पर पहुंचकर कारोबार कर रही है. Elara Capital की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहता है, तो कंपनियों का मुनाफा दबाव में आ सकता है. पेट्रोल-डीजल पर मार्जिन 6 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा घट सकते हैं और LPG पर घाटा भी बढ़ सकता है.

सामान्य पेट्रोल से ज्यादा ऑक्टेन लेवल

प्रीमियम पेट्रोल एक खास तरह का हाई क्वालिटी वाला ईंधन होता है. इसमें सामान्य पेट्रोल से ज्यादा ऑक्टेन लेवल होता है. इस तेल में ऐसे खास तत्व मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखते हैं और चलने के दौरान होने वाली नॉकिंग को कम करते हैं. यह खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस कारों और स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए अच्छा माना जाता है, जिससे गाड़ी का पिकअप और माइलेज बेहतर होता है. इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से ज्यादा होती है.

इसे भी पढ़ें. Middle East Alert: न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को कतर और UAE की यात्रा से बचने की दी सलाह

Latest News

Brahmi benefits: नींद और याददाश्त को करना है बेहतर, रोज करें ब्राह्मी का सेवन, खून काे भी करें साफ

Brahmi benefits:  आयुर्वेद में सदियों से प्रकृति की गोद से मिली जड़ी-बूटियों के सहारे रोग से निजात पाने का...

More Articles Like This

Exit mobile version