G-7 Summit: PM मोदी से मिलने के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर, बोले- भारत के साथ मिलकर काम करेगा कनाडा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे थे. यहां पीएम मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की. इस दौरान विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय भी हुई. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से हुई. पीएम मोदी से मिलने के एक दिन बाद कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो का बयान सामने आया है. उन्होंने भारत के साथ मिलकर काम करने की सहमति जताई है.

भारत के साथ मिलकर काम करने की जरुरत

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से कनाडा और भारत के बीच संबंधों में तनाव देखा जा रहा है. वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान हुई बातचीत का जिक्र किया है. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह “बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों” से निपटने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में आई खटास के बावजूद कुछ बेहद जरूरी मुद्दों पर भारत के साथ मिलकर काम करने जरुरत है.

एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने G-7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन प्रसे कांफ्रेस के दौरान कहा, ‘मैं इस जरूरी, संवेदनशील मुद्दे के डिटेल में नहीं जाना चाहूंगा जिस पर हमें आगे काम करने की आवश्यकता है, लेकिन यह आने वाले समय में कुछ बेहद जरूरी मुद्दों से निपटने के लिए एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता है.’ इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्रूडो के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों नेता हाथ मिलाते हुए देखे गए थे. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘जी 7 शिखर सम्मेलन में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की.’

तनाव बढ़ने के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात

बता दें कि कनाडा और भारत के बीच तनाव बढ़ने के बाद इटली के अपुलिया में पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो के बीच हुई बैठक चर्चा की विषय रही है. दोनों देश के नेता आखिरी बार पिछले साल सितंबर में मिले थे. ये मुलाकात दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. वहीं, खालिस्तानी चरमपंथ को लेकर राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात की बैठक के बाद कनाडाई पीएमओ कार्यालय का कहना है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर संक्षिप्त चर्चा की है. ट्रूडो ने पीएम मोदी को उनके फिर से चुने जाने पर बधाई दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version