आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी; NBWL बैठक की करेंगे अध्यक्षता, जंगल सफारी का भी लेंगे आनंद

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद से वहां पीएम मोदी का पहला दौरा है. अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन वो जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वहीं, दूसरे दिन यानी रविवार को जामनगर स्थित पशु देखभाल केंद्र वनतारा का भी दौरा करेंगे. इसके अतिरिक्‍त सोमवार को जंगल सफारी का भी आनंद लेंगे.

सोमनाथ ट्रस्ट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मोदी

इसी बीच गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख एपी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी गिर राष्‍ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे. साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री 1 मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे, जहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके अगले दिन यानी रविवार को जामनगर में वनतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है. इसके बाद शाम को वो जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे.’’

गिर नेशनल पार्क का दौरा करेंगे पीएम

उन्‍होंने आगे कहा कि सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-गेस्ट हाउस ‘सिंह सदन’ में पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके अलावा 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जो एशियाई शेरों का निवास स्थान है. वहां से लौटने के बाद पीएम मोदी एनबीडब्ल्यूएल की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

एनबीडब्ल्यूएल बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे पीएम मोदी

उन्‍होंने बताया कि ऐसी बैठकों में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाती है और उन्हें अंतिम रूप दिया जाता है. एपी सिंह ने कहा कि यह बैठक विशेष है, क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे. उन्‍होंने आगे कहा कि एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं. वहीं, देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं.

वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी  

एपी सिंह के मुताबिक, बैठक के बाद पीएम मोदी सासन में कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर राजकोट हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

इसे भी पढें:-‘कृषि सेक्टर का विकास और गांवों की समृद्धि हमारा लक्ष्य’, वेबिनार को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

 

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This