PM मोदी ने आज महिलाओं को सौंपा अपने Social Media अकाउंट का जिम्मा, कहा- ‘हम महिला दिवस पर नारी शक्ति को करते हैं नमन’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
International Women’s Day 2025: दुनियाभर में आज 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ और इंस्‍टाग्राम को एक दिन के लिए उन महिलाओं को सौंपा है, जिन्‍होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं. पीएम मोदी ने इस खास मौके पर महिलाओं को बधाई भी दी.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हैं. हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है. आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!’

बता दें, पीएम मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि इस बार महिला दिवस पर उनके सोशल अकाउंट की कमान महिलाएं संभालेंगी. इस दौरान उन्होंने देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाली महिलाओं को भी याद किया था, उन्होंने कहा था, “महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम को देश की कुछ इंस्पायरिंग वीमेन को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं. ऐसी वीमेन, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This