PM मोदी ने पोंगल पर परफॉर्मेंस देख बच्ची का किया सम्मान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पोंगल का त्योहार मनाया. केन्द्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद एल मुरुगन के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पीएम मोदी दक्षिण भारत की पारंपरिक लुंगी पहनकर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां एक बच्‍ची की परफॉर्मेंस देख उसे सम्‍मानित भी किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है, “एक बच्‍ची पोंगल के अवसर पर गाना गा रही है. इसके बाद वह पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने के लिए आती है, तभी पीएम मोदी इस बच्‍ची को सम्‍मान स्‍वरूप अपना शॉल भेंट कर देते हैं.”

PM मोदी ने दीं पोंगल की शुभकामनाएं

इस दौरान उन्‍होंने कहा, ‘आप सभी को पोंगल के पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं. पोंगल के पवित्र दिन तमिलनाडु के हर घर से पोंगल धारा का प्रवाह होता है. मेरी कामना है कि उसी तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और संतोष की धारा का प्रवाह निरंतर होता रहे.’

पीएम ने आगे कहा, ‘पोंगल पर्व में ताजी फसल को भगवान के चरणों में समर्पित करने की परंपरा है. इस पूरी उत्सव परंपरा के केंद्र में हमारे अन्नदाता, हमारे किसान हैं. वैसे भी भारत का हर त्योहार किसी न किसी रूप में गांव से, किसानी से, फसल से जुड़ा हुआ होता है.’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘संत तिरुवल्लुर ने कहा है कि ‘अच्छी फसल, शिक्षित लोग और ईमानदार व्यापारी मिलकर राष्ट्र का निर्माण करते हैं. यह परंपरा है कि पोंगल पर पहली फसल भगवान को अर्पित की जाती है. इस परंपरा के केंद्र में हमारे किसान हैं. दरअसल, हमारे सभी त्योहार किसी न किसी रूप में कृषि से जुड़े हुए हैं.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version