1600 साल पुरानी यूनिवर्सिटी का PM करेंगे उद्घाटन, खुद शेयर की नालंदा विश्विद्यालय की तस्वीरें

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Bihar Tour: तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) आज 19 जून को बिहार दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान पीएम बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्विद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और 17 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे. आज सुबह 11 बजे के करीब पीएम मोदी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले पीएम ने यूनिवर्सिटी की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं और शिक्षा के लिए खास संदेश भी दिया है.

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर नालंदा विश्विद्यालय की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इसके साथ ही पीएम ने लिखा है, “आज हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है. आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया जाएगा. हमारे गौरवशाली इतिहास से नालंदा का गहरा नाता है. यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा”. इन तस्वीरों में नालंदा विश्विद्यालय का गेट और उसके कैंपस की झलक देखने को मिली है. आज पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी का उद्घाटन कर बिहार को उसकी खोसी हुई विरासत लौटा दिया है.

यूनिवर्सिटी में 17 देश भी हैं भागीदार

नालंदा विश्विद्यालय की स्थापना पांचवीं शताब्दी में हुई थी. उस दौरान दुनियाभर के छात्र यहां पढ़ाई के लिए आते थे. जानकारी के मुकाबिक, 12वीं शताब्दी में इस यूनिवर्सिटी को आक्रमणकारियों ने नष्ट कर दिया. वहीं, 2017 में यूनिवर्सिटी के निर्माण की शुरुआत हुई थी. बता दें कि भारत के साथ-साथ इस विश्विद्यालय में 17 और देश भी भागीदार हैं, जिसमें चीन, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रुनेई दारुस्सलाम, भूटान, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, लाओस, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- आवाम तो छोड़िए, पाकिस्तान में पत्रकार भी नहीं है सुरक्षित; खैबर पख्तूनख्वा में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version