PM Modi ने किया ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे होंगे कई बड़े मंत्रालय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Kartavya Bhavan Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज, 06 अगस्‍त को दिल्ली में ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया. यह आधुनिक इमारत सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई है और इसका उद्देश्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही स्थान पर लाना है, जिससे कामकाज में तेजी, बेहतर तालमेल और नवाचार को बढ़ावा मिल सके. कर्तव्य भवन को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह प्रशासनिक कामकाज को केंद्रीकृत और अधिक प्रभावशाली बना सके. इसमें कई प्रमुख मंत्रालयों और विभागों को स्थानांतरित किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
  • गृह मंत्रालय
  • विदेश मंत्रालय
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय
  • कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT)
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) का कार्यालय
इस कदम से न केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, बल्कि न्यूनतम संसाधनों में अधिकतम परिणाम की दिशा में भी यह एक अहम प्रयास माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: Uttarkashi Cloudburst: PM Modi ने CM धामी से ली स्थिति की जानकारी, हर संभव मदद का दिया भरोसा 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version