पीएम मोदी ने जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से की मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पल्लदम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की. कैसेंड्रा मे स्पिटमैन का जिक्र पीएम ने अपने एक मन की बात कार्यक्रम में किया था. वह कई भारतीय भाषाओं में गीत, विशेषकर भक्ति गीत गाती हैं. आज उन्होंने पीएम मोदी के सामने अच्युतम केशवम और एक तमिल गाना गाया. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में सिंगर कैसंड्रा का जिक्र किया था. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी…कैसेंड्रा ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…. गाया था.

बता दें कि सिंगर स्वाति मिश्रा के गाए इस गीत को भी पीएम मोदी ने शेयर किया था. उन्होंने इस भजन का वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था, “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है”

कैसंड्रा को कई भारतीय भाषाओं का ज्ञान

भगवान श्रीराम पर बने गाने को अपने सुरीले अंदाज में गाने वाली कैसंड्रा जर्मनी की रहने वाली हैं. उनका पूरा नाम कैसंड्रा मे स्पिटमैन. गायकी ही उनका पेशा है. कैसंड्रा कई भारतीय भाषाओं की जानकार हैं. 21 वर्षीय कैसंड्रा को न केवल हिंदी बल्कि उर्दू, असमिया, मलयालम, तमिल, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ जैसी दूसरी भारतीय भाषाओं में संगीत में महारत हासिल है. कैसंड्रा की सबसे खास बात यह है कि वह आज तक कभी भारत नहीं आईं हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं और संस्कृति से पूरी तरह वाकिफ हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version