‘मुझसे भी गलतियां होती हैं, मनुष्य हूं, देवता नहीं,’ अपने पहले पॉडकास्ट में PM Modi ने क्यों कही ये बात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi on Nikhil Kamath Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेरोधा के कॉ-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट शो ‘पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ’ में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की. इस पॉडकास्ट का ट्रेलर यूट्यूब पर शेयर कर दिया गया है. पॉडकास्ट में पीएम मोदी का रोचक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यूट्यूब पर जारी हुआ पॉडकास्ट का ट्रेलर

पीएम मोदी भारतीय बिजनेसमैन निखिल कामथ के पॉडकास्ट में नजर आए. अब इसका ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर का नाम ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोग’ रखा गया है. इस दौरान निखिल ने पीएम मोदी से कई अहम सवाल पूछे, जिसका जवाब प्रधानमंत्री ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया.

पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट

ट्रेलर की शुरुआत में निखिल कामथ कहते हैं, “मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है. मेरे लिए ये मुश्किल है.” वहीं, पीएम मोदी इस बात का मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “ये मेरा भी पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा.’

‘मुझसे भी गलतियां होती हैं, मनुष्य हूं, देवता नहीं’

इस दौरान निखिल पीएम मोदी से पूछते हैं कि अगर किसी युवा को नेता बनना है तो उसमे क्या टैलेंट है, जिसे परखा जा सकता है. इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि राजनीति में लगातार अच्छे लोगों को आते रहना चाहिए. राजनीति में ऐसे लोग आने चाहिए, जो मिशन लेकर आए हैं, न की एंबिशन (महत्वकांक्षा) लेकर. पीएम ने आगे कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री बना रहा तो मैंने भी एक भाषण दिया था. तब मैंने कहा था कि गलतियां होती हैं. मुझसे भी होती हैं. मैं भी मनुष्य हूं, कोई भगवान थोड़े हूं.”

दुनिया के मौजूदा हालात पर क्या बोले पीएम मोदी

इसके अलावा निखिल कामथ दुनिया के मौजूदा हालात और युद्धों को लेकर पीएम मोदी से सवाल पूछते हैं. उनके इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी कहते हैं, “हम लगातार कह रहे हैं कि हम न्यूट्रल नहीं हैं. पीएम ने कहा,’मैं लगातार कह रहा हूं कि मैं शांति के पक्ष में हूं.’

अपने कार्यकाल को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

इस दौरान निखिल कामथ पीएम मोदी से सवाल करते हैं कि उनके पहले और दूसरे कार्यकाल कैसे एक-दूसरे से अलग थे. इसके जवाब में पीएम मोदी कहते हैं कि पहले कार्यकाल में लोग मुझे समझने की कोशिश कर रहे थे और मैं भी दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहा था.

इस दौरान निखिल अपना जिक्र करते हुए पीएम मोदी से सवाल करते हैं कि अगर कोई दक्षिण भारत के मिडिल क्लास परिवार में पैदा हुआ हो और जिसे बचपन से ये बोला गया हो कि राजनीति एक गंदी जगह है. ये बात हमारे समाज में इतनी गहराई से बैठ गई कि हमारी सोसाइटी में कि इसे बदलना बहुत मुश्किल है. इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि अगर जो आप कह रहे हैं वही होते तो आप आज यहां नहीं होते.

ये भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में आज होगा भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version