नागपुर पहुंचे PM मोदी, RSS संस्थापक हेडगेवार और डॉ. बीआर आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नागपुरः रविवार की सुबह करीब 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर पहुंचे हैं. संघ के शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी संघ मुख्यालय का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का संघ मुख्यालय का यह पहला दौरा है और इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर गए और आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवलकर की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम ने डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बीआर आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी. यहां डॉ. आंबेडकर ने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था.

PM Modi in Nagpur Today Live Updates: Visit RSS Founder's Memorial Pay Tribute to Hedgewar Golwalkar

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस के स्मृति मंदिर पहुंचे और उन्होंने डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी.

इन कार्यक्रमों में शामिल होंने पीएम मोदी

कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी दीक्षाभूमि के बाद नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे. वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का भी दौरा करेंगे.

मालूम हो कि संघ के शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के संघ मुख्यालय के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है. सांविधानिक पद पर रहते हुए पीएम मोदी का संघ मुख्यालय में यह पहला दौरा है. महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर आगमन पर पूरे विदर्भ में उत्साह है। 47 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version