असम में PM मोदी ने देखा चाय का बागान, पर्यटकों से की ये अपील

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्यों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने सुबह-सुबह असम में मौजूद काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी की सवारी की. इसके साथ ही उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में अन्य जानवरों की तस्वीरें भी साझा की.

पीएम ने की हाथी और जीप की सवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी की. बता दें कि पीएम मोदी की एलिफेंट सफारी सुबह 5 बजकर पैंतालीस मिनट से शुरू हुई. यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की. उनके साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे.

वहीं काजीरंगा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों के लिए 55,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी असम पहुंचे और लचित बोरफुकन की प्रतिमा का उद्घाटन किया. वहीं पीएम मोदी चाय की बगान में भी पहुंचे.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने चाय की बगान में जाने के बाद वहां पर चाय की बगान के बारे में जानकारी भी ली. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें भी साझा की. पीएम मोदी ने एक्स पर चाय की बगान की तस्वीरे साझा करते हुए लिखा- ‘असम अपने शानदार चाय बागानों के लिए जाना जाता है और असम चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है. मैं उल्लेखनीय चाय बागान समुदाय की सराहना करना चाहूंगा, जो कड़ी मेहनत कर रहा है और दुनिया भर में असम की प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है. मैं पर्यटकों से राज्य के दौरे के दौरान इन चाय बागानों का दौरा करने का भी आग्रह करता हूं.’

लचित बोरफुकन की प्रतिमा का उद्घाटन

इससे पहले उन्‍होंने जोरहाट में अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. पीएम मोदी ने टोक के समीप होलोंगापार में लचित बोरफुकन मैदाम डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट में ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’’ का अनावरण किया. इसके बाद हेलीकॉप्टर से अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने पारपंरिक पोशाक और पगड़ी पहनी हुई थी. उन्होंने प्रतिमा का अनावरण करने के लिए अहोम समुदाय की एक रस्म भी निभायी.

ये भी पढ़े: Gorakhpur: CM योगी ने किया NCC ट्रेनिंग एकेडमी का भूमि पूजन और शिलान्यास, बोले…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version