PM Modi in US: अमेरिका में Elon Musk से मिलेंगे PM Modi, क्या भारत में Tesla की फैक्ट्री लगाने पर होगी बात?

PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. 21 जून से 23 जून की इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और उनकी पत्नि जिल बाइडन (Jill Biden) के न सिर्फ विशेष अतिथि होंगे, बल्कि अमेरिका की कई बड़ी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़े:- युवाओं के लिए खुशखबरी, होने जा रही है UP Police के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ आदि शामिल हैं. इन हस्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा ट्विटर और Tesla कंपनी के मालिक एलन मस्क से मुलाकात को लेकर है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के साथ एलन मस्क की मुलाकात ऐसे माहौल में होगी, जब टेस्ला के भारत में फैक्ट्री लगाने की चर्चा जोरों पर है.

भारत में टेस्ला कार की फैक्ट्री लगाने के संकेत पहले ही दे चुके हैं एलन मस्क

बता दें कि एलन मस्क ने भारत में टेस्ला कार की फैक्ट्री लगाने के संकेत पहले ही दे दिया हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बातचीत के एजेंडे में यह विषय उनके साथ जरूर शामिल हो सकता है. क्योंकि, अपने संकेत में एलन मस्क ने एक ईफ एंड बट वाली बात भी रखी थी.

ये भी पढ़े:- भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से है प्रतिबद्ध: PM Modi

मस्‍क ने बताया था कि भारत निवेश को लेकर परिस्थितियां अनुकूल नहीं बन पा रही हैं. हो सकता है कि अपनी दिक्कतों को वह पीएम मोदी के समक्ष रखें. बता दें कि कथित तौर पर भारत ने टेस्ला कंपनी की कारों पर लगने वाले इंपोर्ट टैक्स को कम करने से इनकार कर दिया था. भारत चाहता है कि टेस्ला भारत में ही अपनी फैक्ट्री लगाए और इसका निर्माण करे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version