PM Modi Wishes Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू आज 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को तवांग जिले के ग्यांगखर गांव में हुआ था.
PM मोदी ने X पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली कई योजनाओं में आगे रहकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने पेमा खांडू के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की.
My best wishes to Arunachal Pradesh's Chief Minister, Shri Pema Khandu Ji on his birthday. He is at the forefront of numerous initiatives that are taking the state to new heights of progress. May he be blessed with a long and healthy life in service of the people.@PemaKhanduBJP
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2026
पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का समर्थन और प्रोत्साहन उनके लिए बहुत मायने रखता है. उन्होंने कहा कि इससे अरुणाचल प्रदेश के लोगों की ईमानदारी और पूरी लगन के साथ सेवा करने का उनका संकल्प और मजबूत होता है.
नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान ने भी दी बधाई
पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे. दोनों नेताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी और लंबे जीवन की कामना की.
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पेमा खांडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इन नेताओं ने पेमा खांडू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के साथ अरुणाचल प्रदेश के विकास की भी शुभकामनाएं दीं.
हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया अपना मित्र
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने पेमा खांडू को अपना मित्र बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश शांति, विकास और प्रगति की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. इस तरह पेमा खांडू के जन्मदिन पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की.
यह भी पढ़े: भक्ति, धैर्य और आशीर्वाद से बदलता है जीवन: दिव्य मोरारी बापू

