PM Reaction On Budget: ये है निरंतरता का विश्वास, अंतरिम बजट पर पीएम मोदी का संबोधन; जानिए और क्या कहा…

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Reaction On Budget: इस साल बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू हो चुका है. आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया. इस दौरान सरकार ने विशेष फोकस युवा, किसान, गरीब और महिलाओं पर रखा. आगामी लोकसभा चुनाव के कारण इस बार अंतरिम बजट पेश किया गया है. लोकसभा चुनाव के बाद आम बजट पेश किया जाएगा. ऐसे में वित्त मंत्री ने इस बजट में पर्यटन के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ कई बातों का ऐलान किया. बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपना संबोधन दिया है. उन्होंने इस दौरान इस बजट को निरंतरता का विश्वास बताया है.

जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये बजट समावेशी और इनोवेटिव बजट है. पीएम ने कहा कि इस बजट में निरंतरता का विश्वास है. पीएम ने यह भी कहा कि इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है. पीएम ने कहा कि मैं निर्मला जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

भारत के चार स्तंभ

पीएम मोदी ने कहा कि देश के चार स्तंभ हैं. पीएम ने कहा कि ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान. सभी को सशक्त करेगा. निर्मला सीतारमण का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है. इस बजट में मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी सौगात मिली है. सोलर योजना से देश के परिवार हर साल 20 हजार तक की कमाई भी कर सकेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर के ट्रेनों में 40,000 आधुनिक वंदे भारत बोगियों से करोड़ों यात्रियों को फायदा मिलेगा और वे आरामदायक सफर करेंगे.

जानिए अन्य बातें 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है. इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है.

बजट से जुड़ी अन्य खबर…

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version