Prateek Yadav Last Rites Updates: पति का शव देख फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव, श्मशान घाट पर पहुंचने वाली है अंतिम यात्रा

Must Read

Prateek Yadav Last Rites Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा शुरू हो गई है. इस दौरान प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव, उनकी दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर पहुंच रही हैं. अपर्णा यादव अपनी बेटियों के साथ स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की कार में सवार होकर जा रही हैं.

श्मशान घाट तक ले जाने के लिए अंतिम यात्रा

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को घर से बाहर लेकर उनके परिजन निकले. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए अंतिम यात्रा निकाली जा रही है. बैकुंठधाम भैंसाकुंडा श्मशान घाट पर भी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. थोड़ी देर में उनके शव को शव वाहन से श्मशान घाट ले जाया जाएगा. बैकुंठधाम भैंसाकुंडा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा. प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी सरकार के मंत्री भी पहुंचे.

शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम

उधर, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले की हैं. रिपोर्ट के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी चोट करीब 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथीए पांचवीं और छठी चोट लगभग एक दिन पुरानी बताई गई हैं. उससे मौत नहीं हो सकती, लेकिन चोट कैसे लगी 1 दिन पहले ये भी बड़ा सवाल है और किन हालात में लगी, डॉक्टर्स का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. Kerala Politics: केरल के नए CM होंगे V.D सतीशन, जानिए उनके नाम पर ही क्यों लगी मुहर?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर सफलता और प्यार में खुशखबरी? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 19 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This