मोहाली के फैक्ट्री में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 की मौत, 3 घायल

Must Read

Punjab Explosion : पंजाब के मोहाली के फेज-9 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार विस्फोट हुआ है. जानकारी देते हुए बता दें कि इस हादसे में दो मजदूरों, देवेंद्र और आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

ज्यादा प्रेशर होने के कारण फटा सिलेंडर

जानकारी देते हुए बता दें कि ये हादसा प्लांट परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान हुआ. यह घटना सिलेंडर में जरुरत से ज्यादा प्रेशर होने के कारण वह फट गया और जोरदार धमाका हुआ. बता दें कि सोशल मीडिया पर इसके वीडियो देखे जा रहे हैं. ऐसे में तस्‍वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जोर दार रहा होगा.

फैक्ट्री को भी हुआ काफी नुकसान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विस्फोट के कारण फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ और आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए. इसके साथ ही घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान देवेंद्र और आसिफ के रूप में हुई है.

हादसे के बाद लोगों ने किया हंगामा

बता दें कि इस यह जोरदार धमाके के बाद फैक्ट्री के बाहर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिस व फैक्ट्री प्रबंधन से जमकर बहस की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानों पर हाथापाई की भी जानकारी सामने आई है. इस हादसे को लेकर लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की जाती रही है और पहले भी ऐसे हादसों की आशंका जताई गई थी. फिलहाल पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें :- भारत पर हमले के फिराक में पाकिस्तान, पड़ोसी मुल्क के सैन्य अधिकारी का बड़ा खुलासा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This