पूर्णिया एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा हवाई संचालन, जोरों से चल रही तैयारियां

Purnia Airport : बिहार के पूर्णिया वालों के एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी है. बता दें कि वहां 15 अगस्‍त को एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन होने वाला है. इस दौरान हवाई अड्डे  के उद्घाटन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. ऐसे में उद्घाटन के बाद कोसी समेत 13 जिलों की कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा और राज्य के आर्थिक विकास को भी आगे बढ़ाएगा. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के तहत केंद्र और राज्य सरकार ने पूर्णिया हवाई अड्डे से जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारियाँ तेज कर दी हैं.

महत्‍वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा

इस मामले को लेकर सिविल एन्क्लेव में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें निर्देश दिया गया कि अगस्‍त तक सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए. बता दें कि  एयरपोर्ट के लिए मेन रोड से एलाइनमेंट के साथ 15 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण समेत सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि 15 अगस्‍त तक पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन हो जाएगा.

AAI अधिकारियों के साथ की बैठक

बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए AAI पूर्वी क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. उस बैठक के दौरान 15 अगस्त तक हवाई अड्डे को लोगों के लिए पूरी तरह से चालू करने का स्पष्ट निर्देश दिया.

इसके साथ ही काम को जल्‍दी को पूरा करने के लिए भी जोर दिया गया और उत्साहपूर्वक कहा,  पूर्णिया हवाई अड्डा केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों के सपनों की उड़ान है.

यात्रियों की आवाजाही को लेकर किया गया डिजाइन  

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का निर्माण कुल 33.99 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जो कि पहले के अनुमाननुसार 44.15 करोड़ रुपये से 23% कम है. इसके साथ ही अगले 30 से 40 वर्षों तक यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है.

 इसे भी पढ़ें :- एलन मस्क ने बच्चों के लिए लॉन्च किया Baby Grok AI चैटबॉट, जानिए कैसे करेगा काम

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version