Good News: नवरात्रि में Delhi-NCR को मिलेगी RAPIDX ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे रही झंडी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RAPIDX Train: दिल्ली एनसीआर में रहने वालों लोगों को जल्द ही रैपिड एक्स (RAPIDX Train) ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. इस साल नवरात्रि में पीएम मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन करेगे. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते पीएम मोदी साहिबाबाद स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारियां जोरों से की जा रही है. जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने रैपिड रेल में सफर करने के साथ स्टेशन और अन्य जगहों का जायजा लिया.

17 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर चलेगी ट्रेन
आपको बता दें कि इस साल जनवरी से ही 17 किलोमीटर लंबे खंड पर रैपिड ट्रेन का परिक्षण किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस रेल रूट पर सभी स्टेशन बनकर तैयार है. वहीं, सभी स्टेशन पर कर्मचारी भी बैठने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के दौरे पर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी रैपिड एक्स ट्रेन का उद्घाटन करने के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-8 में विशाल जनसभा को संबोधित कर सकते हैं.

जानकारी दें कि पीएम मोदी इस दौरे के दौरान ‘पीएम आवास योजना’ के तहत लाभार्थियों को घर की चाबी देंगे. इसके लिए भी जीडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

सीएम योगी होंगे शामिल
आपको बता दें कि पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां तेज हैं. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ साहिबाद स्टेशन पर आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा हो सकता है. हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार का लिखित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज
आपको बता दें कि साहिबाबाद स्टेशन पर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा से जुड़े सभी पैमाने पर तैयारियां तेज है. बड़े स्तर के अधिकारी अपनी टीम के साथ 10 और 12 अक्टूबर को साहिबाबाद स्टेशन पर निरीक्षण करेंगे.

नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने भी पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. शासन के साथ एनसीआरटीसी की टीम को-ऑर्डिनेट कर रही हैं. वहीं, NCRTC ने अभी रैपिड एक्स ट्रेन को लेकर किराए का जिक्र नहीं किया है. माना जा रहा है जल्द ही इसके किराए का निर्धारण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन दिख जाए ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, मिलेगी अथाह संपत्ति

Dhanteras 2026: सनातन धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version